नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है nahi mai akela mere sath tu hai
नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है
मैं हूं दास तेरा मेरा नाथ तू है
नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है
चला जा रहा हूं मैं राहों पे तुम्हारी
राहों में आए जो तूफान भारी
थामे हुए हैं मेरा हाथ जो तू है
नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है
तेरा दास हूं मैं तेरे गीत गाऊं
तुझे भूलकर भी ना कभी भूल पाऊं
तू ही है तात बंधु पित मात तू है
नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है
ठाकुर है तू मैं हूं तेरा पुजारी
तेरा खेल हूं मैं तू मेरा खिलाड़ी
मेरी जिंदगी की हर एक बात तू है
नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है
0 comments