कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए kijiye bajrangbali bhakto e kripa kijiye

by - December 24, 2019

कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए
मुझ दीन हीन को हनुमत शरण में लीजिए
कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए

भय सतावे ना कभी भी काल विकराल का
अंध काटो हे वलि मोह के जंजाल का
भक्तिअमृत से हृदयकी गगरिया भर दीजिए
कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए

शरणागत के हे पवनसुत आपने संकट हरे
नाम जपले आपका जो पाप जन्मों के कटे
रामजी के काज साधे तनिक मुझपे रीझिए
कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए

भटकते संसार में हम बोझ कस्टों का लिए
झुकता है सिर शर्मसे कुछ कर्म ही ऐसे किए
आप पारस लख मोहे मुझको बसछू दीजिए
कीजिए बजरंगबली भक्तों पे कृपा कीजिए
मुझ दीन हीन को हनुमत शरण में लीजिए


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *