सपने में रात को आया मुरली वाला sapne mei raat ko aayaa murli wala

by - December 24, 2019

सपने में रात को आया मुरली वाला
मेरे दिल में बस गया श्याम जपूं मैं माला
सपने में रात को आया मुरली वाला

वो बोला सुन मेरी राधा तेरे बिन हूं आधा
बंसी तुझे पुकारे आ दौड़ी यमुना किनारे
ग्वालो में प्यारा कृष्ण गोपाला नंदलाला
मेरे दिल में बस गया श्याम जपूं मैं माला

झूले कदम की डारी मैं संग में झूलन वारी
रंगरसिया श्यामकरें मीठी बतिया प्यारी
जादू सा मोपे करता वो गोपाला नंदलाला
मेरे दिल में बस गया श्याम जपूं मैं माला

वह नटखट छलिया गोकुल का छोरा
सपने में आन सतावे चै न मुझे ना आवे
मेरे मन का कमल खिलादे श्याम गोपाला
मेरे दिल में बस गया श्याम जपूं मैं माला


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *