मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला mat ghabra mann bavre shyam tera rakhwala
मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला
साथ तुम्हारा कभी ना छोड़े मोहन मुरलीवाला
मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला
करे कृपा जब सांवरा सब संकट कट जाए
आग लगी हो चहूं ओर तुझ पर आंच न आए
करुणा की वर्षा होती क्या कर सकती ज्वाला
मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला
जग वाले मुंह मोड़ ले दुश्मन बने जमाना
यह तु निश्चय जानले निर्मल का बल कान्हा
तूफानों में दीपक जलता कौन बुझाने वाला
मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला
तू कमजोर नहीं है तेरे साथ है कन्हैया
तेरे ऊपर पड़ रही मोर मुकुट की छैया
तू इस शीतल छाया में फेर श्याम की माला
मत घबरा मन बावरे श्याम तेरा रखवाला
0 comments