भरदे श्याम झोली भरदे ना वहलाओ बातों में bharde sham jholi bharde na bahlao baato mei

by - December 23, 2019

भरदे श्याम झोली भरदे ना वहलाओ बातों में
ना वहलाओ बातों में ना वहलाओ बातों में
भरदे श्याम झोली भरदे ना वहलाओ बातों में

दिन बीते बीती रातें जितनी हुई मुलाकातें
उसे जाना पहचाना तेरे झूठे हुए सारे वादे
भूलेरे श्याम तुम तो भूले क्या रखा है बातों में
भरदे श्याम झोली भरदे ना बहलाओ बातों में

नादान हैं अनजान हैं श्याम तू मेरा भगवान है
तुझे चाहूं तुझे पाऊँ दिल का यही अरमान है
पढ़ले रे दिल की पढ़ले सब लिखा है हाथों में
भरदे श्याम झोली भरदे ना बहलाओ बातों में

मेरी नैया पार करदे कन्हैया तू बनके खिबैया
मैं हारा गम का मारा आजा बंसी के बजैया
लेले रे श्याम लेले मेरा हाथ अपने हाथों में
भरदे श्याम झोली भरदे ना बहलाओ बातों में

तू है मेरा मैं हूं तेरा मैंने डाला तेरे दर पर डेरा
मुझे आश है विश्वास है श्याम भरदेगा दामन
मेरा मन झूमे रे श्याम झूमे रे तेरी बाहों में
भरदे श्याम झोलीभरदे ना बहलाओ बातों में


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *