आज बुधवार है गणनायकजी का वार है

by - December 10, 2019

आज बुधवार है गणनायकजी का वार है
भक्ति का ये सार है लीला अपरंपार है
पूजे जो गणपतिजी को उसका बेड़ा पार है

आज बुधवार है गणनायकजी का वार है
सब देवों में गजाननजी पहले पूजे जाते हैं
एक दंत दयावंत शिवनंदन वो कहलाते हैं
गणपति मोरिया की महिमा अपरंपार है
पूजे जो गणपतिजी को उसका बेड़ा पार है
माथे पर सिंदूर सोहे मूसे की सवारी है
विघ्न विनाशक की महिमा जग से न्यारी है
तेरी लीलाओं की गाथा गाता ये संसार है
पूजे जो गणपतिजी को उसका बेड़ा पार है
अंधे को आंखें देते कोडिन को दी काया है
बाँझन को तुम पुत्र देत निर्धन को माया है
रिद्धि सिद्धि दातार है करुणा के आधार है
पूजे जो गणपतिजी को उसका बेड़ा पार है
आज बुधवार है गणनायकजी का वार है
पूजे जो गणपतजी को उसका बेड़ा पार है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *