डगर डगर संग मेरे साँवरिया ।

by - December 10, 2019

,🌻🌻🌻🌻🌻
*मेरे साँवरिया... 🌹*

डगर डगर संग मेरे साँवरिया ।
प्रीतमें रंग दिखाए साँवरिया ॥
राह प्रीतम संग मैं चल पाऊँ ।
ऐसी रीति सिखाए साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

रंगबिरंगी है छलनी दुनिया ।
चंचल मन भरमाती रंगीनियाँ ॥
जब मैं रंगों में रंगना  चाहूँ ।
आत्मा मेरी जगाएँ साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

मति मेरी जब भ्रम छा जाए ।
दिल मेरे जो अँधियारा आए ॥
भाव दिल जो मैं बदलाऊँ ।
नाता याद दिलाए साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

दिल से अंधी जो मैं हो जाऊँ ।
सपन रंगीन जो मैं खो जाऊँ ॥
हाथ पकड़ मेरा ले  प्रियतम ।
वतन वाट दिखाए साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

माया में भूल जो मैं भ्रम पाऊँ ।
पथ बेध्यान जब मैं हो जाऊँ ॥
नेह से मुझको थाम ले प्रीतम ।
अपने घर पँहुचाए साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

प्रीत पिया की हमको प्यारी ।
पाले रिश्ता मांग पूरे हमारी ॥
पिया चरन मैं रहना चाहूँ ।
ऐसी प्रीत दिखाए साँवरिया ॥
डगर डगर संग मेरे साँवरिया...

निस्बत हमारी परख तुम्हारी ।
समर्पित हूँ मैं आत्मा तुम्हारी ॥
प्रीत लहर पिया डूबी जाऊँ ।
ऐसी प्रीत उभारे  साँवरिया ॥
डगर डग


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *