शिव शंकर मुझे दर पर बुला ले shiv shankar mujhe dar par bula le

by - December 23, 2019

शिव शंकर मुझे दर पर बुला ले
कर दिया यह जीवन तेरे हवाले
अपने चरणों में मुझे तू बिठाले
शिव शंकर मुझे दर पर बुला ले

मुझसे हुई जो खता तुझको सब है पता
दुनिया की तू जाने तुझसे कुछ ना छुपा
बहे अश्रु धार चरण एक बार धुला ले
मुझे दर पर बुलाले ये जीवन तेरे हवाले

नैना मेरे सोते नहीं दरस तेरे क्यों होते नहीं
शिव का ही नाम भजूँ मिलेंगे बाबा कहीं
दर्शनकी तेरे आस मुझे आवाज तो लगाले
मुझे दर पर बुलाले ये जीवन तेरे हवाले

घर छोड़ा जगछोड़ा तुझसे ही नाता जोड़ा
भक्तों की पलमें सुने मुझसे क्यों मुंह मोड़ा
मेरी टूटे ना सांसों की तार दरबार बुलाले
मुझे दर पर बुलाले ये जीवन तेरे हवाले


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *