नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी nand baba se karungi shikayat
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
भूलोगे श्याम करना शरारत अभी-अभी
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
तेरा रोज का सताना सरेआम हो गया
ठहरो निकल जाएगी बनावट तेरी सभी
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
भूलोगे श्याम करना शरारत अभी -अभी
बरजोरी मुझसे करता सखियों के बीच में
देखूंगी श्याम तेरी ताकत अभी - अभी
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
भूलोगे श्याम करना शरारत अभी-अभी
कुछ भी कहो गोपाला मुझको पुकार के
जिद करने की न दूंगी इजाजत तुम्हें कभी
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
भूलोगे श्याम करना शरारत अभी अभी
माखन चुराना तेरा तो ये खेल हो गया
कितनीभी श्याम करले खुशामद मेरीअभी
नंद बाबा से करूंगी शिकायत तेरी अभी
भूलोगे श्याम करना शरारत अभी अभी
0 comments