सब मिल राम नाम गुण गाना है sab mil raam naam gun gaana hai
सब मिल राम नाम गुण गाना है
अपना जीवन सफल बनाना है
सब मिल राम नाम गुण गाना है
अहिल्या थी शाप की मारी
राम चरण की थी अभिलाषी
मुक्ति श्राप की हो जाए
सब मिल राम नाम गुण गाना है
केवट प्रेम से हट कर लीन्हा
पार उतारा कछु नहीं लीन्हा
वो चरणो का अम्रत पाये
सब मिल राम नाम गुण गाना है
राम नाम बिभीषण गाया
हनुमान के मन को भाया
फिर तो राम से दिया मिलाय
सब मिल राम नाम गुण गाना है
अन्त समय राबण का आया
प्रभु राम का ध्यान लगाया
वो मुक्ती का किया उपाय
सब मिल राम नाम गुण गाना है
राम नाम को प्रेम से बोलो
अपने पापों को तुम धोलो
यह भव सागर पार कराय
सब मिल राम नाम गुण गाना है
0 comments