मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान mai banvana chahta hu ek aisaa makaam

by - December 23, 2019

मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान
जिसके हर पत्थर पर लिखा हो राधा नाम
मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान

घर के हर कमरे में राधा कृष्ण की हो तस्वीरें
जोभी घर में आए जाग जाए उसकी तकदीरें
घर के हर कोने में हो राधा रानी का गुणगान
मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान

नल खोलूँ तो लाडली का चरण जल निकले
खिड़की खोलूंतो राधारानीकी महक निकले
सुंदर सुंदर भजन बनाके गाऊं मैं सुबह शाम
मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान

खातेपीते सोतेजगते राधा की करुं जयकार
रुखा सूखा जो भी हो पहले खाएं सरकार
तेरी क्रपा होवे जो पुकारूं हरदम तेरा नाम
मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान

आना जाना लगा रहे उस घर में संतों का
रोज-रोज आशीष मिले मुझे तेरे भक्तों का
छोटीसीकुटिया में श्यामाश्याम करें आराम
मैं बनवाना चाहता हूं एक ऐसा मकान
जिसके हर पत्थर पर लिखा हो राधा नाम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *