सांस सांस में हो सुमिरन तेरा saans saans mei sumiran tera
सांस सांस में हो सुमिरन तेरा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
तेरी पूजा करते बीते सांझ सवेरा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
नैनो की खिड़की से पल-पल निहारुं
मन में बिठालूं तेरी आरती उतारुं
डाले रहूँ तेरे चरणों में डेरा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
जोभी तेरा प्यारा वो मेरा प्यारा हो
मेरेसर का ताज मेरी आंखोंका तारा हो
सबमें निहारु मैं रूप तुम्हारा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
प्यार हो और एतबार हो तुम्हारा
सुख भी सारे और याद हो इशारा
हो आत्मा पर तेरा ही डेरा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
सांस सांस में हो सुमिरन तेरा
यूं बीत जाए ये जीवन मेरा
0 comments