बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए bajrangi aaye mere bajrangi aaye
बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए
लाल लंगोटे वाले बजरंगी आए
बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए
बजरंगी की महिमा न्यारी
पूजे इनको दुनिया सारी
कलयुग के हैं ये अवतारी
राम भक्त कहे दुनिया सारी
भक्त जनों के ये कष्ट मिटाए
बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए
बजरंगी का रूप निराला
गल सुहावे पुष्पों की माला
सारे जगत के मालिक बाबा
जय जय लाल लंगोटे वाला
राम लखन लेके कंधे पे आए
बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए
रूप देखकर मन हरसावे
सारे जय जयकार बुलावे
पवन पुत्र है वीर बजरंगी
अंजनी का ये लाल कहावे
भक्तजन इनके संग झूमे गावें
बजरंगी आए मेरे बजरंगी आए
लाल लंगोटे वाले बजरंगी आए
0 comments