तेरा नहीं जगत में कोई ये दुनिया मतलब की tera nahi jagat mei koi ye duniya matlab ki
तेरा नहीं जगत में कोई ये दुनिया मतलब की
ये दुनिया मतलब की ये दुनिया मतलब की
तेरा नहीं जगत में कोई ये दुनिया मतलब की
मोह माया के जाल में फंसके क्यों वक्त गंवाए
जिनके कारण फिरे भ्रमरता कोई काम नआए
तेरा कोई न दीवाने बंदे होए दुनिया मतलब की
तेरा नहीं जगत में कोई ये दुनिया मतलब की
मात पिता सुत बंधु ये सारे मतलब के हैं यार
अपने मतलब से प्रिया करती तुमसे प्यार
तू क्यों रहा नींद में सोए दुनिया मतलब की
तेरा नहीं जगत में कोई ये दुनिया मतलब की
झूठे जग से प्रीत लगाई तूने सच्ची राह त्याग
गफलत में क्यों पड़ता मूरख अब तो जाग
अपना पाप में जीवन खोए दुनिया मतलब की
तेरा नहीं जगत में कोई दुनिया मतलब की
हरी का सुमिरन करले मन की मैल मिटाए
उसके नाम के सुमिरन से तेरी बिगड़ी बन जाए
सारे दाग दिलों के तू धोए दुनिया मतलब की
तेरा नहीं जगत में कोई दुनिया मतलब की
0 comments