कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे kanhaiyaa kanhaiyaa pukara karenge

by - December 23, 2019

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
ब्रज की लताओं में गुजारा करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे

कहीं तो मिलेंगे बांके बिहारी
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
ब्रज की लताओं में गुजारा करेंगे

बनाकर ह्रदय में एक प्रेम मंदिर
वही उनको झूला झुलाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
ब्रज की लताओं में गुजारा करेंगे

जो रूठेंगे हमसे बांके बिहारी
चरण पकड़ उन्हें मनाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
ब्रज की लताओं में गुजारा करेंगे

उन्हें प्रेम डोरी से हम बांध लेंगे
तो फिर वो कहां भाग जाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
ब्रज की लताओं में गुजारा करेंगे

उन्होंने छुड़ाए थे गज के वो बंधन
वे ही मेरे संकट मिटाया करेंगे
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे
बृज की लताओं में गुजारा करेंगे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *