यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है yamuna ka kinara hai mousam suhana hai

by - December 23, 2019

यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है
ऐसे में लगता है मेरे श्याम ने आना है
यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है

गर ऐसे में आ जाए जी भरके सुनूँ मुरली
मन मुरली भाए जिसका हरकोई दीवाना है
यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है
ऐसे में लगता है मेरे श्याम ने आना है

सिर मोर मुकुट सोहे गल वैजयंती माला
इस रुप पे न्योछावर दिल का खजाना है
यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है
ऐसे में लगता है मेरे श्याम ने आना है

ये तन मन धन सब उनको अरपण है
तेरे चरणों में मुझे प्यारे सर्वस्व लुटाना है
यमुना का किनारा है मौसम सुहाना है
ऐसे में लगता है मेरे श्याम ने आना है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *