मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी

by - January 18, 2020

मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी
गिरधारी मेरे गिरधारी श्याम बनवारी
मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी

मन मंदिर में घोर अंधेरा
दीप इसमें कभी न जलता
आकर के ज्योत जलाओ कन्हैया गिरधारी
मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी

बहुत दिनों से ढूंढ रही हूं
ढूंढत ढूंढत हार गई हूं
आकरके दरश दिखाओ कन्हैया गिरधारी
मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी

गहरी नदिया नाव पुरानी
खेवनहारा थक गया स्वामी
आकर के पार लगाओ कन्हैया गिरधारी
मुझे केवल आस तुम्हारी कन्हैया गिरधारी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *