जहां जहां कीर्तन श्रीराम प्रभू का होता है
जहां जहां कीर्तन श्रीराम प्रभू का होता है
वहां नाचे हनुमत होकर के मतवाला है
कीर्तन में अब रंग वरसने वाला है
देखो देखो अा गया बजरंग बाला है
पावों में घुंघरु बांध के हाथ में करताल
ठुमक ठुमक कर झूमता अंजनी का लाल
पी रहा मस्ती का भर भर प्याला है
देखो देखो अा गया बजरंग वाला है
राम का दरवार हो या श्याम का दरवार
रहता है हनुमत हरदम सेवा में तैयार
अपने प्रभू का ये तो भक्त निराला है
देखो देखो अा गया बजरंग बाला है
भक्ती का भंडार है ये प्रेम का सागर
मांगलो अनमोल धन ये हाथ फैलाकर
खुलवालो जो बन्द करम का ताला है
देखो देखो अा गया बजरंग बाला है
कर रहे हैं भक्त सारे प्रार्थना बस इतनी
भक्तीरस हमको चखवा दो भक्त शिरोमणि
अब तो हमने तेरे चरणों में डाला डेरा है
देखो देखो अा गया बजरंग बाला है
0 comments