दाता तेरा किया सब सही है

by - January 20, 2020

दाता तेरा किया सब सही है
तू जो चाहता होता वही है
दाता तेरा किया सब सही है

तेरा ऊंचा बिठाना मुबारक
तेरा नीचे बिठाना भी मुबारक
तेरी हर सौगात में खुशी है
दाता तेरा किया सब सही है
तू जो चाहता होता वही है

है अमीरी वरदान तेरा
तो फकीरी भी वरदान तेरा
तेरी सौगात गम और खुशी है
दाता तेरा किया सब सही है
तू जो चाहता होता वही है

खुशी के दिनों में जो न डगमगाए
गम के तूफानों में भी मुस्कुराए
तेरी हर बात हीरे से भरी है
दाता तेरा किया सब सही है
तू जो चाहता होता वही है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *