रहे जनम जनम तेरा ध्यान यही वर दो मेरे प्रभु राम

by - January 20, 2020

रहे जनम जनम तेरा ध्यान
यही वर दो मेरे प्रभु राम
सिमरु निशदिन हरि नाम
यही वर दो मेरे प्रभु राम

मनमोहन छवि नैन निहारे
जिह्वा मधुर नाम उचारे
कनक भवन होवे मन मेरा
जिसमें हो श्रीराम का बसेरा
यही वर दो मेरे प्रभु राम
रहे जनम जनम तेरा ध्यान

सोपूँ तुझको निज तन मन धन
अरपन करदूँ सारा जीवन
हर लो माया का आकर्षण
प्रेम भगति भक्ति का दो दान
यही वर दो मेरे प्रभु राम
रहे जनम जनम तेरा ध्यान

गुरु आज्ञा ना कभी भुलाऊं
परम पुनीत राम गुन गाऊं
सिमरन ध्यान सदा कर पाऊं
दृढ़ निश्चय पूरा कर दो राम
यही वर दो मेरे प्रभु राम
रहे जनम जनम तेरा ध्यान


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *