मन मोहनी मूरत तेरी प्रभू

by - January 20, 2020

मन मोहनी मूरत तेरी प्रभू
मिल जाओगे आप कही न कही
यदि चाह हमारै दिल में है
तुम्हें ढूढ ही लेंगे कही न कही

काशी मथुरा व्रन्दावन में
या अबधपुरी की गलियन में
गंगा यमुना सरयू तट पर
मिल जाओगे आप कही न कही

मन मोहनी मूरत तेरी प्रभू
घरबार को छोड सन्यासी हुए
सबको परित्याग कर उदासी हुए
छानेगे वन वन खाक तेरी

मिल जाओगे आप कही न कही
मन मोहनी मूरत तेरी प्रभू
सब भक्त तुम्ही को घेरेगे
तेरे नाम की माला फेरेगे

जब आप ही खुद शरमाओगे
हमें दरशन दोगे कही न कही
मन मोहनी मूरत तेरी प्रभू


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *