तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के

by - January 20, 2020

तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
गोविंद गुण गाय के गोविंद गुण गाए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
गज की बन गयी गीध की बन गयी
केवट की बन गयी नाव पे चढ़ाय् के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाय के
भीष्म की बन गयी उद्धब की बन गयी
अर्जुन की बनगयी गीता ज्ञान सुनाय् के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाय् के
ध्रुव की बन गयी प्रहलाद की बन गयी
द्रोपदी की बन गयी चीर के बढ़ाए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
ब्रह्मा की बन गयी विष्णु की बन गयी
नारद की बन गयी वीणा के बजाए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
सूरदास की बनगयी कबीर की बनगयी
तुलसी की बन गयी रामायण बनाए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
अहिल्या की बनगयी शबरी की बनगयी
विभीषण की बन गई रामशरण आए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के
तेरी बन जाएगी गोविंद गुण गाए के


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *