मेरे ह्रदय करो परवेशजी

by - January 20, 2020

मेरे ह्रदय करो परवेशजी
तेरी जय जय हो गणेशजी
मेरे काटो सकल कलेशजी
तेरी जय जय हो गणेशजी
लाल सिन्दूर चढे गजमुख को
भक्तों के काटो हर दुख को
होवे पूजा तेरी देश विदेश जी
तेरी जय जय हो गणेशजी
करते मूषक की है सवारी
चरणो में लगती है दुनिया सारी
मोहे दरशन दीजो हमेशजी
तेरी जय जय हो गणेशजी
सिमरु तुझे सब दुख मिट जावें
हम भक्त जन तेरे गुण गावें
तेरा पूरण है दरवेश जी
तेरी जय जय हो गणेशजी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *