जय गणेश जय सिद्धिविनायक
जय गणेश जय सिद्धिविनायक
जय देवों के नायक
विघ्न हरो उपकार करो
परमसुखों के दायक
गजानना नमोह गजानना....
परम देव है देव गजानन
शत शत करते तुम्हें नमन
दिवस रेन बस जाप तुम्हारा
करता यह मेरा मन
गजानना नमोह गजानना...
सकल विश्व वस पूजे तुमको
करे तुम्हारा ध्यान
शीश झुकाकर विनय भाव से
करे तुम्हारा मान
गजानना नमोह गजानना.....
आदि देव तुम हर कारज के
शुभ आरम्भ करो
जिनका जीवन रिक्त पड़ा है
उन पर हस्त धरो
गजानना नमोह गजानना....
0 comments