निशिदिन करता मैं नाम जपन तेरा

by - January 20, 2020

निशिदिन करता मैं नाम जपन तेरा
शिव शिव शिव गुंजत मन मोरा
मैं तो जनम जनम का दास हूं तेरा
तुम हो मेरे प्रभु तुम ही हो कृपालू
तेरी जटा से बहती पवित्रता
तीनों लोकों के तुम ही हो दाता
डमरू बजाया और तमस भगाया
जड़ चेतन को तुम्हीं ने जगाया
तुम हो मेरे प्रभु तुम ही हो कृपालू
अलख निरंजन शिव मेरे स्वामी
तुम ही तो हो मेरे अंतरयामी
भूल जो कोई हुई है मुझसे
क्षमा मैं मांगू हर पल तुझसे
तुम हो मेरे प्रभु तुम ही हो कृपालू
लीला से तेरी डोले ये धरती
करते जो तेरी भक्ति देते तुम मुक्ति
तांडव नृत्य प्रलय करा करके
भव सागर को तू पार करा दे
तुम हो मेरे प्रभु तुम ही हो कृपालू
निशदिन करता मैं नाम जपन तेरा
शिव शिव शिव गुंजत मन मोरा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *