मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
मैयाजी की ममता से भक्तों का उद्धार है
मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
भक्त पुकारें करके जय जयकारे
अपनी झलक तो दिखा दो भोली मां
दरशन से पहले खुल जाए किस्मत
मेरी भी किस्मत जगा दो देवी मां
आस लेके आए विश्वास लेके आए
तुमको हम मनाएं जयकारे करके
मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
चुनरी भी लाए चोला भी हम लाए
लेने दुआओं का प्रसाद झोली फैलाके
जब भी भक्त मैया कह कर बुलाएं
आती मेरे चेहरे पर मुस्कान है
तीनो जहां और धरती आसमान में
तेरी मां एक अनोखी पहचान है
मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
चांद सितारों में सारे नजरों में
तेरा यहां कोई जवाब नहीं
ऊँचे पहाड़ो में मैया का ये मंदिर
सारे जग में इसका जवाब नहीं
दरशन से जी भरता ही नहीं
कैसा यह अजब चमत्कार है
मां दुर्गा का मंदिर तो खुशियों का संसार है
0 comments