जय हो गणपति जय हो गणपति

by - January 20, 2020

जय हो गणपति जय हो गणपति
पूजें देवता सबसे पहले तुझे सभी
जय हो गणपति जय हो गणपति

शिव के दुलारे जग से न्यारे
पार्वती मां की आंखों के तारे
हम सब उतारे तेरी आरती
जयहो गणपति जयहो गणपति

गजमुख धारी मूषक की सवारी
रिद्धिसिद्धि खड़ी सेवा में तुम्हारी
तेरा अंश है शुभ लाभ भी
जय हो गणपति जय हो गणपति

दीन के सहाई महा सुखदाई
अष्ट रुप तेरे बड़े फलदाई
तूने नियामत हम सबको दी
जयहो गणपति जयहो गणपति

एकदंत तुम्ही दयावंत तुम्हीं
भाग्य विधाता भगवन तुम्हीं
चिन्ता तुम्हें है हम सबकी
जयहो गणपति जयहो गणपति

तुम्हीं गणनायक सिद्धिविनायक
शरण में जो आए उनके सहायक
तुम्हे कहते हैं मंगल मूर्ति
जयहो गणपति जय हो गणपति

बाधा हरने वाले देवता निराले
दीन दुखियों के तुम ही रखवाले
तुमने विपदा हरी सबकी
जय हो गणपति जय हो गणपति

गजानन प्यारे दुखों के सहारे
चमकादो सारे भाग्य के सितारे
तूने सबकी है पुकार सुनी
जयहो गणपति जय हो गणपति

ज्ञान गुण सागर न्याय देवाकर
जग में ना कोई तेरे बराबर
गाते सभी भक्त जन महिमा तेरी
जय हो गणपति जय हो गणपति
पूजें देवता सबसे पहले तुझे सभी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *