प्रभु सदा मुझ पर क्रपा की नजर रखना

by - January 20, 2020

प्रभु सदा मुझ पर क्रपा की नजर रखना
प्रेम बनाये रखना चरणो से लगाये रखना
प्रभु सदा मुझ पर क्रपा की नजर रखना
यहां कोई नही अपना एक तेरा ही सहारा है
मैने देख लिया सबको अब तुमको पुकारा है
कहीं ड़ूब न ज़ाऊँ मैं मेरा हाथ पकड रखना
प्रेम बनाये रखना चरणो से लगाये रखना
निर्बल के बल हो तुम हारे के हो साथी
हर दीपक में जलती तेरे ही नाम की बाती
तुझसे ही चमक रहा हर चाँद सितारा है
प्रेम बनाये रखना चरणो से लगाये रखना
शक्ती का दाता तू और भक्ती का दाता तू
हम इतना जाने हैं मेरा भाग्य विधाता तू
तेरे नाम के बल पर रोशन जग सारा है
प्रेम बनाये रखना चरणो से लगाये रखना
एक आश तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है
तेरा ही भरोसा है और तेरा ही सहारा है
मैं दास तुम्हारा हूँ इतनी तो खबर रखना
प्रभु सदा मुझ पर क्रपा की नजर रखना
प्रेम बनाये रखना चरणो से लगाये रखना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *