प्यारा व्रन्दावन धाम तू लेले श्रीराधा नाम

तू लेले राधा नाम तेरा जीवन संवर जायेगा
प्यारा व्रन्दावन धाम तू लेले श्रीराधा नाम
मनमन्दिर में राधानाम की एेसी ज्योत जगाले
राधेराधे बोलके तू भी मन का हर सुख पाले
हर पल मुस्करायेगा दुख का ना कोई काम
प्यारा व्रन्दावन धाम तू लेले श्रीराधा नाम
कृष्ण प्रेम की अम्रत वर्षा ज़िसपे भी हो जाये
जीवन सफल हो उसका जो श्रीराधे राधे गाये
सच्चे दिल से भक्ती कर बन जायेंगें सब काम
प्यारा व्रन्दावन धाम तू लेले श्रीराधा नाम
राधा नाम है सबसे प्यारा और न प्यारा कोई
व्रन्दावन की गली गली में राधा राधा होई
जो एकबार अा गया बना लेता यहीं मुकाम

0 comments