मेरे राम सहारा बन जाओ

by - January 20, 2020

मेरे राम सहारा बन जाओ
प्रभु आप सहारा बन जाओ
मेरा और सहारा कोई नहीं
मेरे राम सहारा बन जाओ
गुनहगार मैं तेरे दर आई
कृपा करो हम पर रघुराई
चरणों से अपने लगा जाओ
मेरा और सहारा कोई नहीं
मेरे राम सहारा बन जाओ
घट में मेरे घोर अन्धेरा
दरशन कैसे पाऊं मैं तेरा
प्रभु ज्ञानकी ज्योति जला जाओ
मेरा और सहारा कोई नहीं
मेरे राम सहारा बन जाओ
भवसागर में है मेरी नैया
कोई नहीं है इसका खिवैया
प्रभु आकर पार लगा जाओ
मेरा और सहारा कोई नहीं
मेरे राम सहारा बन जाओ
प्रभु आप सहारा बन जाओ


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *