हम सब गाते हैं वंदना शिव के लाल गणेशा
हम सब गाते हैं वंदना शिव के लाल गणेशा
मेरे संग में रहना - मेरे संग में रहना हमेशा
हम सब गाते हैं वंदना शिव के लाल गणेशा
मां गौरा के तुम लाड़ले शिवशंकर के दुलारे
विघ्नविनाशक दया करो रहना साथ हमारे
हे शक्तिशाली गणेश हर लो कष्ट कलेशा
मेरे संग में रहना --मेरे संग में रहना हमेशा
तेरी ज्योत जगाएं श्रद्धा से पूजें तुमको दाता
जो ध्यान तेरा धरले वो मनचाहा फल पाता
तेरी पूजा पहले करते ब्रह्मा विष्णु महेशा
मेरे संग में रहना-- मेरे संग में रहना हमेशा
सूरजलेकर तेज तुम्हारा देता जगको उजाला
गौरीनंदन दया के सागर रूप तेरा मतवाला
तेरे तेज से चमक रहे हैं चांद सितारे दिनेशा
मेरे संग में रहना --मेरे संग में रहना हमेशा
जहाँ तुम्हारी पूजा हो वह तीरथ कहलाए
हे कृपालु तेरे श्रद्धालु तेरे दर चलकर आए
हम तरस रहे प्यार को तेरे देदो प्रेम संदेशा
मेरे संग में रहना --मेरे संग में रहना हमेशा
हम सब गाते वंदना शिव के लाल गणेशा
0 comments