गौरा तेरा लाला बड़ा दिलवाला

by - January 20, 2020

गौरा तेरा लाला बड़ा दिलवाला
चौड़े कान और लंबी सूंड वाला
गौरा तेरा लाला बड़ा दिलवाला

मैंने तो सोचा तिलक लगाऊं
मगर तेरे लाला को वो न भाया
केसर लगता है उनको प्यारा
चौड़े कान लंबी सूंड वाला

मैंने तो सोचा कपड़े पहनाऊँ
मगर तेरे लाला को ना भाए
फटका लगता है उनको प्यारा
चौडे कान लंबी सूंड वाला

मैंने तो सोचा भोजन बनाऊं
मगर तेरे लाला को न भाया
मोदक लगता है उनको प्यारा
चौड़े कान लंबी सूंड वाला

मैंने तो सोचा शरबत पिलाऊं
मगर तेरे लाला को न भाया
दूध लगता है उनको प्यारा
चौडे कान लंबी सूंड वाला

मैंने तो सोचा मोटर मंगाऊँ
मगर तेरे लाला को न भाया
मूषक लगता है उनको प्यारा
चौड़े कान लंबी सूंड वाला
गौरा तेरा लाला बड़ा दिलवाला


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *