वांके विहारी लाल तेरी जय होवे

by - January 20, 2020

वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
भक्तन के रखवाल तेरी जय होवे
वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
चारों वेद तेरो यश गावें
नेती नेती सदा पुकारें
फिर भी न पावें पार तेरी जय होवे
वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
दुख संकट के तुम रखवारे
भक्तन की आखों के तारे
अब दूर करो अंधकार तेरी जय होवे
वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
हम दुखियारे द्वार तिहारे
रहें ना विना तुम्हें पुकारे
कर भवसागर से पार तेरी जय होवे
वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
हम पागल हैं दुनिया वाले
स्वारथ के हैं सब मतवाले
अब तो आकर थाम तेरी जय होवे
वांके विहारी लाल तेरी जय होवे
भक्तन के रखवाल तेरी जय होवे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *