सांवरा जब अपने साथ है

by - January 20, 2020

सांवरा जब अपने साथ है
हमको डरने की क्या बात है
इसके रहते कोई कुछ कहे
बोलो किसकी औकात है
सांवरा जब अपने साथ है
छायीं काली घटायें तो क्या
इसकी छतरी के नीचे हूँ मैं
आगे आगे यह चलता मेरे
इसने पकडा मेरा हाथ है
हमको डरने की क्या बात है
साँवरा जब अपने साथ है
इसकी महिमा का वर्णन करुं
मेरी वाणी में वो दम नहीं
जब से इसका सहारा मिला
फिर सताये कोई गम नहीं
श्याम करता करामात है
साँवरा जब अपने साथ है
क्यों मैं भटकूँ यहां से वहां
इसके चरणो में है बैठना
झूठे स्वारथ के रिस्ते सभी
श्याम से अपना रिस्ता बना
ये करता प्रेम से मुलाकात है
साँवरा जब अपने साथ है
हमको डरने की क्या बात है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *