तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
हम कर न पाए कुछ भी तुम्हारे लिए
तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
कितने एहसान किए तूने हमपे मोहन
सौ जन्म हों अरपण तो भी हैं कम
तूने पतझण में सावन के धारे दिए
तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
हम कर न पाए कुछ भी तुम्हारे लिए
हमको मालूम था यह नाव बह जाएगी
ये थपेड़े और तूफान सह नहीं पाएगी
अपनी बाहों के मुझको तूने सहारे दिए
तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
हम कर न पाये कुछ भी तुम्हारे लिए
तूने दर पे बुलाया यह तेरा एहसान है
तेरे कदमों में ये जीवन मेरा कुर्बान है
तूने नैनों में अपने मुस्कराते नजारे दिए
तूने क्या क्या किया है मोहन हमारे लिए
हम कर न पाये कुछ भी तुम्हारे लिए
0 comments