हरि नाम का प्याला पीजिए

by - January 20, 2020


हरि नाम का प्याला पीजिए
फिर हरि हरि हरि कीजिए
हरि नाम का प्याला पीजिए

हरि को भजे सो हरि को होई
हरि सम दूजा और ना कोई
डोरी सांसों की उसको सौंपिये
फिर हरि हरि हरि कीजिए
हरि नाम का प्याला पीजिए

गोता जो लगाए भक्ति रस में
हरि हर उसके हो जाएं बस में
नाम उसका सुबह शाम लीजिए
फिर हरि हरि हरि कीजिए
हरि नाम का प्याला पीजिए

खो जाइए बस हरि की धुन में
जग बिसराइये उसकी लगन में
मन की आंखों से उसे निहारिए
फिर हरि हरि हरि कीजिए
हरि नाम का प्याला पीजिए


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *