सर्व प्रथम गण नाथ मनाओ
सर्व प्रथम गण नाथ मनाओ
शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ
सर्व प्रथम गण नाथ मनाओ
एक दन्त अति दयावन्त हैं
उन्हें रिझाओ नाचो गाओ
श्रद्धा भक्ती सहित मन में
मंगल दीप जलाओ जलाओ
शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ
सिन्दूर तुलसी मेवा मिश्री
पुष्प हार और नेवेद्य चढाओ
मेवा मोदक भोग लगा कर
लम्बोदर का जी बहलाओ
शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ
कार्य सिद्धि की करो कामना
तुरतहि मनवान्छित फल पाओ
अन्तरमन हो ध्यान लगाओ
क्रपा सिंधु के दरशन पाओ
शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ
0 comments