हे शिवशंकर हे करुणाकर

by - January 20, 2020

हे शिवशंकर हे करुणाकर
हे परमेस्वर हे परम पिता
हर हर भोले नमः शिवाय
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
हे शिव शम्भू संकट हर्ता
विघ्न विनाशी मंगलकर्ता
जिस पर होवे कृपा तुम्हारी
पल में विपदा दूर हो सारी
तुम सुखसागर हे जगदीश्वर
जय शिवशंकर हे करुणाकर
देवादि देवा जय महादेवा
सुर नर मुनि सब करते हैं सेवा
नमः शिवाय मंत्र पंचाक्षर
जिसने जपा खुश हो गए उसपर
तुम हो दयालु हे भोलेश्बर
जय शिवशंकर हे करुणाकर
बम बम भोले डमरु बोले
तुमने द्वार दया के खोलें
जो भी आया शरण तुम्हारी
रक्षक बन गए तुम त्रिपुरारी
त्रिशूलधारी हे महाकालेश्वर
जय शिवशंकर हे करुणाकर
ब्रह्मा विष्णु ध्यान लगावे
वेद पुराण शास्त्र यश गावे
गिरजापति अनंत अविनाशी
आनंद दाता विश्व प्रकाशी
तुम सर्वेश्वर हे सोमेश्वर
जय शिवशंकर हे करुणाकर
नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *