राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे

by - January 20, 2020

राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे
राधेश्याम राधेश्याम श्याम श्याम राधे राधे
राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे

जो इस जग में आया है निश्चय ही जाएगा
अंत समय में कोई तेरे काम न आएगा
झूठे जग से नेह तोड़कर राधे श्याम बोल
सब दुख तेरे दूर होंगे अंतर के पट खोल
राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे

जब तू मनमोहन के चरणों में प्रीत लगाएगा
जनम मरण के प्रपंच से तू बच जाएगा
सार यही है इस जीवन का राधे कृष्ण बोल
सब दुख तेरे दूर होंगे अंतर के पट खोल
राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे

ममतामई श्री राधा रानी कृपा दिखाएंगी
जगतारण को हरपल तेरी याद दिलाएंगी
मुक्ति मिल जाएगी बंदे राधे कृष्ण बोल
सब दुख तेरे दूर होंगे अंतर के पट खोल
राधे कृष्ण राधे कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधे राधे

राधेश्याम राधेश्याम श्याम श्याम राधेराधे

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *