बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा
गिरवर धारी रे दूर करो दुख मेरा
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा
सुना है जो तेरी शरण में आवे
उसके दुखड़े सब मिट जावे
मैं आई शरण तिहारी रे
दूर करो दुख मेरा बांके बिहारी रे
गिरवरधारी रे दूर करो दुख मेरा
सारी दुनिया की ठुकरायी
अब तो तेरी शरण में आई
मेरी लाज रखो बनवारी रे
दूर करो दुख मेरा बांकेबिहारी रे
गिरधारी रे दूर करो दुख मेरा
मीरा अहिल्या गणिका नारी
सब ही तुमने पार उतारी
आ गई अब मेरी बारी रे
दूर करो दुख मेरा बांकेबिहारी रे
गिरवरधारी रे दूर करो दुख मेरा
मोर मुकुट पीताम्बर धारी
संग में है श्री राधा प्यारी
मैं दोनों की बलिहारी रे
दूर करो दुख मेरा बांकेबिहारी रे
गिरवरधारी रे दूर करो दुख मेरा
0 comments