दया करो श्यामा दया करो

by - January 20, 2020


दया करो श्यामा दया करो
अब तो हम पर दया करो
देर भई बड़ी देर भई
यूं ना देर लगाया करो
दया करो श्यामा दया करो

मुद्दत हो गई हाथ पसारे
अभी सुनी फरियाद नहीं
एे मेरी श्यामा हम बच्चों की
आई तुम्हें क्यों याद नहीं
हम हैं बड़े कमजोर श्यामा
यूं न हमें आजमाया करो
दया करो श्यामा दया करो

धूनी रमाई और अलख जगाई
बिगड़ी बात बना दो तुम
हे मेरी श्यामा इन बच्चों के सिर
कभी तो रख दो हाथ तुम
जीते हैं जो तेरे ही सहारे
उनको ना ऐसे तड़पाया करो
दया करो श्यामा दया करो

सच्चे मन से हम तो श्यामा
तुम को ही पुकारें जाएंगे
तुमसे कहेंगे तुम ही सुनोगी
हम झोली यही फैलाएंगे
छोड़ेंगे ना कभी शरण तुम्हारी
चाहे हमें ठुकराया करो
दया करो श्यामा दया करो
अब तो हम पर दया करो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *