राम के बिना हनुमान अधूरे

by - January 20, 2020

राम के बिना हनुमान अधूरे
हनुमान के बिना राम अधूरे
जय जय राम जय जय हनुमान
राम ना होते तो हनुमान ना होते
एक दूसरे के पूरे काम न होते
रह जाते दोनों के काम अधूरे
जय जय राम जय जय हनुमान
राम है भगवान हनुमान भक्त हैं
एक दूसरे में दोनों मस्त हैं
भक्तों के बिना भगवान हैं अधूरे
जय जय राम जय जय हनुमान
राम श्वास है तो हनुमान है शरीर
एक है दाता तो दूसरा बना फ़क़ीर
सांस के बिना है जैसे प्राण अधूरे
जय जय राम जय जय हनुमान
राम के बिना हनुमान अधूरे
हनुमान के बिना राम अधूरे
जय जय राम जय जय हनुमान


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *