सबसे पहले मनाऊं मैं गणेश
सबसे पहले मनाऊं मैं गणेश
हरोजी हरलो भक्तों के क्लेश
सबसे पहले मनाऊं मैं गणेश
खजराने में आप विराजे
मंदिर गणपति चमचम साजे
गौरा माता पिताजी हैं महेश
हरोजी हरलो भक्तों के क्लेश
बड़े गणपति शान निराली
झोली भरते सबकी खाली
रिद्धि सिद्धि रहे संग हमेश
हरोजी हरलो भक्तों के क्लेश
विघ्न हरण मंगल के दाता
जग के प्रेमी भाग्य विधाता
सुनलो सुनलो हमारा संदेश
हरोजी हरलो भक्तों के क्लेश
सबसे पहले मनाऊं गणेश
0 comments