पार्वती के प्यारे हे शंकर के नंदन

by - January 20, 2020

पार्वती के प्यारे हे शंकर के नंदन
कोटि कोटि प्रणाम तुम्हें जग बंदन
पार्वती के प्यारे है शंकर के नंदन
रिद्धि सिद्धि तेरे साथ विराजे
मूसे की सवारी फरसा साजे
माथे पे तिलक तुम्हारे सोहे
शीश मुकुट सबका मन मोहे
पार्वती के प्यारे हे शंकर के नंदन
सखा मानते हैं हम तुम्हें अपना
सच कर दो सबका हर सपना
कब तक लिखा है हमें तड़पना
तेरे नाम की माला है जपना
पार्वती के प्यारे शंकर के नंदन
विघ्नों के हरता हो तुम
मंगल के दाता हो तुम
भक्तों के लिए तुम हो भगवन
मेरे तो भाग्य विधाता हो तुम
पार्वती के प्यारे शंकर के नंदन
कोटि कोटि प्रणाम तुम्हें जगवंदन


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *