जय जय बजरंगबली जय हो प्रभु राम की
जय जय बजरंगबली जय हो प्रभु राम की
दर्शन करने हम आए दर्शन दो हनुमान जी
जय जय बजरंगबली जय हो प्रभु राम की
घुस लंका में तुमने सीता पता लगाई थी
अक्षयके संहारक तुमने ही लंका जलाई थी
दिखनेमें वानर हो तुम बाजी लगाते जानकी
दर्शन करने हम आए दर्शन दो हनुमानजी
शक्तिलगी लक्ष्मणको पहाड़ उठाकर लेआए
तेरे ही कारण हनुमत राम भ्रात थे बच पाये
तुम्हीतो कष्ट निवारक बनाते बिगड़े कामजी
दर्शन करने हम आए दर्शन दो हनुमान जी
तेरे तो सीने में प्रभु राम सिया का डेरा है
रामके प्रिय तुम्ही हो तुमसे ही शामसवेरा है
मैं दीवाना हनुमत तेरा जयजय तेरे नाम की
दर्शन करने हम आए दर्शन दो हनुमान जी
0 comments