हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

by - January 20, 2020

हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा
राम दुलारा वो तो जानकी का प्यारा
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

एक दिन देखा मैने अवधपुरी में
अवधपुरी में रामा रे अवधपुरी में
राम की लगन लगाए रे मेरा राम दुलारा
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

एक दिन देखा मैंने पम्पापुरी में
पम्पापुरी में रामा रे पम्पापुरी में
सुग्रीव से प्रीत लगाए रे मेरा राम दुलारा
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

एक दिन देखा मैंने सुमेरु पर्वत पे
सुमेरु पर्वत पे रामा रे सुमेरु पर्वत पे
संजीवनी बूटी लाए रे मेरा राम दुलारा
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा

एक दिन देखा मैंने लंकापुरी में
लंकापुरी में रामा रे लंकापुरी में
सोने की लंका जलाए रे मेरा रामदुलारा
हवा में उड़ता जाए रे मेरा राम दुलारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *