सुनो श्यामसुंदर क्षमा मांगता हूं
सुनो श्यामसुंदर क्षमा मांगता हूं
हुई जो खताएं उन्हें मानता हूं
सुनो श्यामसुंदर क्षमा मांगता हूं
गलती के पुतले इंसान हैं हम
भले हैं बुरे हैं तेरी संतान है हम
दया के हो सागर मैं जानता हूं
हुई जो खताएं उन्हें मानता हूं
कश्ती के मेरे साहिल नहीं है
तुम्हारे चरणके हम काबिल नहीं है
काबिल बनाओगे मैं जानता हूं
हुई जो खताएं उन्हें मानता हूं
मेरी गलती को दिल से न लेना
सजा जो चाहो श्याम हमें देना
करुणानिधि हो मैं पहचानता हूं
हुई जो खताएं उन्हें मानता हूं
सुनो श्यामसुंदर क्षमा मांगता हूं
0 comments