हे गणपति गणनाथ गणेश
हे गणपति गणनाथ गणेश
तुम मेरे अंगना कब आओगे
हे गणपति गणनाथ गणेश
तुम बिन कोई काज न होवे
तुम बिन कोई राज न होवे
मेरी विनती आन सुनो गणनाथ
तुम मेरे अंगना कब आओगे
लड्डुओं का तेरा भोग लगाऊँ
माथे पे तेरे तिलक लगाऊँ
हे शंकर के लाला गणनाथ
तुम मेरे अंगना कब आओगे
तुम विघ्नों को हरने वाले
तुम दुखों को तरने वाले
मेरी बिगड़ी ऑन हरो गणनाथ
तुम मेरे अंगना कब आओगे
मूषक की तुम करते सवारी
रिद्धि सिद्धि के देने वाले
हे सुख संपति दाता गणनाथ
तुम मेरे अंगना कब आओगे
0 comments