तर जाओगे ले लो नाम श्रीराम का
तर जाओगे ले लो नाम श्रीराम का
कहीं बीत ना जाए ये जीवन काम का
तर जाओगे ले लो नाम श्रीराम का
राम नाम दो शब्दों की महिमा है बड़ी भारी
पत्थर पे जो चरण पड़े पलमें बन गई नारी
चखलो आप अमृत श्रीहरि के नाम का
तर जाओगे लेलो नाम श्री राम का
राम नाम में जादू ऐसा तिर जाते हैं पत्थर
राम नाम से कटते हैं लख चौरासी चक्कर
सुमिरन आप कर लो श्रीहरि के नाम का
तर जाओगे लेलो नाम श्री राम का
लूट मची है लूट लो राम नाम की मस्ती
मैं कहता हूं दुनिया में चीज यही है सस्ती
चोला पहन लो तुम श्री हरि के नाम का
तर जाओगे लेलो नाम श्री राम का
कहीं बीत ना जाए ये जीवन काम का
0 comments