तू शबरी जैसी भक्ती कर

by - January 20, 2020

तू शबरी जैसी भक्ती कर
प्रभू राम तेरे घर आयेंगें
सच्चा है तेरा प्रेम अगर
खुद आकर दरश दिखायेंगें
मन को करले एेसे निर्मल
जैसे पावन है गंगा जल
तू भज रामा रामा हर पल
ये आज नही तो कल आयेंगें
क्रपा कर देंगें परमेश्वर
तुझपे वो करुणा वर्षायेंगे
तू शबरी जैसी भक्ती कर
तू चित्त से करे अगर चिन्तन
होंगें अगर स्वीकार वन्दन
तेरा मान रखेंगे रघुनन्दन
बन जायेगा अवध तेरा आंगन
राघव तेरी श्रद्धा का चन्दन
अपने मस्तक पर लगायेंगे
तू शबरी जैसी भक्ती कर
सुन लेंगें करुण पुकार प्रभू
आयेंगें एक दिन तेरे द्वार प्रभू
अपने कधों पर ले लेंगे वो
तेरे पापों का भार प्रभू
तू श्री चरणों में झुक जाना
वो झुक कर तुझे उठायेंगे
तू शबरी जैसी भक्ती कर
प्रभू राम तेरे घर आयेंगे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *